A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्पिता खान शर्मा की शादी को हुए 6 साल, आयुष ने वेडिंग एनिवर्सिरी पर शेयर किया खास पोस्ट

अर्पिता खान शर्मा की शादी को हुए 6 साल, आयुष ने वेडिंग एनिवर्सिरी पर शेयर किया खास पोस्ट

आयुष और अर्पिता की शादी 18 नवंबर 2014 में हुई थी। दोनों को एक बेटा आहिल और एक बेटी आयत हैं।

Arpita Khan Sharma aayush sharma 6th wedding anniversary- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा आज अपनी 6वीं वेडिंग एनिवर्सिरी मना रहे हैं

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा आज अपनी शादी की 6वीं सालगिरह मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति और अभिनेता आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है और अपने दिल का हाल बयां किया है। उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। 

आयुष शर्मा ने अर्पिता के साथ कई खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी एनिवर्सिरी माई लव अर्पिता खान शर्मा.. हमारी शादी को 6 साल हो चुके हैं लेकिन ऐसा लगता है कि मैं आपको हमेशा से जानता हूं। छोटे पलों में खुशियां ढूंढने और बच्चों की तरह मासूम होने के 6 साल.. आपके जैसा पार्टनर पाकर सौभाग्यशाली हूं। हमेशा प्यार।"

सलमा खान और सोहेल के अलावा अर्पिता खान बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर ऐसे आईं नजर, देखें तस्वीरें

वहीं, अर्पिता खान ने भी पति आयुष संग फोटो शेयर कर इमोशनल मैसेज पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "मेरे दोस्त से लेकर पति बनने तक, मैंने हर सफर को तुम्हारे साथ जीने का फैसला किया। हैप्पी एनिवर्सिरी माई लव। ये पहली बार है, जब हम साथ में सेलिब्रेट नहीं कर रहे हैं, लेकिन आप जो कर रहे हैं, मैं उसके लिए खुश हूं। खुशियों, झगड़ों और साथ में रहने के और भी साल.. आई मिस यू और लव यू आयुष शर्मा।"

बता दें कि आयुष और अर्पिता की शादी 18 नवंबर 2014 में हुई थी। दोनों को एक बेटा आहिल और एक बेटी आयत हैं। आयत का जन्म सलमान खान के बर्थडे पर हुआ था। अर्पिता ने उस दिन अपनी बेटी को जन्म देकर अपने भाई को सबसे अनमोल तोहफा दिया था। 

Latest Bollywood News