1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान दोबारा बने मामा, बहन अर्पिता ने दिया बेटी को जन्म

सलमान खान दोबारा बने मामा, बहन अर्पिता ने दिया बेटी को जन्म

सलमान खान अपने बर्थ डे के दिन दूसरी बार मामा बन गए हैं। बहन अर्पिता ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है।

Arpita Khan Sharma & Aayush Sharma welcome a baby girl- India TV Hindi
अर्पिता खान ने दिया बेटी को जन्म

सलमान खान को बहन अर्पिता ने 54वें जन्मदिन पर खास गिफ्ट दिया है। अर्पिता खान और आयुष शर्मा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। अर्पिता ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। आयुष शर्मा ने बेटी के जन्म के बाद हॉस्पिटल से बाहर आकर पैपराजी को बेटी के जन्म की खुशखबरी सुनाई है।

अर्पिता खान ने सी-सेक्शन से बेटी को जन्म दिया है। उन्हें सुबह मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

Latest Bollywood News