A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Article 15 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर 'कबीर सिंह' के साथ कड़ी टक्कर के बावजूद आयुष्मान की 'आर्टिकल 15' ने कमाए इतने करोड़

Article 15 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर 'कबीर सिंह' के साथ कड़ी टक्कर के बावजूद आयुष्मान की 'आर्टिकल 15' ने कमाए इतने करोड़

आयुष्मान खुराना स्टारर आर्टिकल 15 कम बजट और शाहिद कपूर की कबीर सिंह से कड़ी टक्कर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में सफल हो गई है।

<p>आयुष्मान खुराना</p>- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना स्टारर आर्टिकल 15 कम बजट और शाहिद कपूर की कबीर सिंह से कड़ी टक्कर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में सफल हो गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि आर्टिकल 15 ने दूसरे दिन 8 करोड़ कमाई है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ करते हुए इसकी कुल कमाई 13.02 करोड़ के पास पहुंच गई है। बता दें कि इस फिल्म ने पहले दिन 5.02 करोड़ की कमाई की थी और इसी के साथ यह आयुष्मान खुराना की सेकेंड बिगेस्ट ओपनर बन गई है। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि आर्ट‍िकल 15 के व्यापार का ज्यादातर हिस्सा हाई-एंड मल्टीप्लेक्स से आ रहा है। उम्मीद की जा रही है कि रविवार को फिल्म की समीक्षा और सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत फिल्म को और अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। बता दें कि दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी फिल्म की सराहना की है। एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिटिक्स और ऑडियंस को अपनी फिल्म को अच्छा फीडबैक देने के लिए थैंक्स कहा है।

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनीं आर्ट‍िकल 15 जाति भेदभाव के विषय पर बनी है। फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित है। इसमें 2014 में बदायूं में हुए गैंग रेप और मर्डर को भी जोड़ा गया है। इसमें आयुष्मान खुराना एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं।

गौरतलब है कि आर्ट‍िकल 15 इस वक्त शाहिद कपूर की कबीर सिंह के साथ टक्कर में है। कबीर सिंह रिलीज होने के दूसरे सप्ताह में भी सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सोशल सब्जेक्ट पर बनी आर्ट‍िकल 15 को लोगों का कितना प्यार मिलता है।

 

Latest Bollywood News