A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने कोरोना वायरस को दी मात, कहा- अब राहत महसूस कर रहा हूं

अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने कोरोना वायरस को दी मात, कहा- अब राहत महसूस कर रहा हूं

आशीष विद्यार्थी 11 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। 10 दिन बाद उन्होंने इस महामारी को मात दे दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

ashish vidyarthi coronavirus negative - India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @ASHISHVID अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने कोरोना वायरस को दी मात

अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने कहा है कि उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि न होने के बाद वह राहत महसूस कर रहे हैं। विद्यार्थी (58) की जांच में 11 मार्च को संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

आशीष ने 30 सेकंड का वीडियो ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा, “मेरी जांच में 11 मार्च को संक्रमण की पुष्टि हुई थी, अब मैं संक्रमण मुक्त हूं। यह दसवां दिन है। मैं राहत महसूस कर रहा हूं। आपके प्रेम और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। मेरा शुगर लेवल थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो रहा है लेकिन वह एक दो दिन में स्थिर हो जाएगा।” 

'तारक मेहता' के भिड़े' ने कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद शेयर किया Video, बताया अपना हाल

विद्यार्थी को “द्रोहकाल”, “1942: ए लव स्टोरी” और “इस रात की सुबह नहीं” जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। 

Latest Bollywood News