1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना..' का नया गाना 'आसमान दी परी' आउट, देखें वीडियो

जाह्नवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना..' का नया गाना 'आसमान दी परी' आउट, देखें वीडियो

ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 12 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। इसमें पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी ने भी अहम भूमिका निभाई है।

Asmaan Di Pari Song out- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @JANHVIKAPOOR जाह्नवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना..' का नया गाना 'आसमान दी परी' आउट

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' का गाना 'आसमान दी परी' आउट हो गया है। इसमें जाह्नवी के सपनों को उड़ान भरने से पहले पंख लगते दिखाया गया है। बता दें कि ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 12 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। इसमें पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी ने भी अहम भूमिका निभाई है। 

इस गाने में जाह्नवी कपूर अपने सपनों को पूरा करने के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। इस गाने में उनके संघर्षों को दिखाया गया है कि वो किसी भी हाल में पीछे नहीं हटना चाहती हैं। 

'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' में लिंगभेद के चलते वायु सेना ने जताई आपत्ति

'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' भारतीय वायुसेना के लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन से प्रेरित है, और जाह्न्वी ने इसमें प्रमुख भूमिका निभाई है। सक्सेना ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में प्रवेश किया था।

शरण शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म के कलाकारों में पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, विनीत कुमार, मानव विज और आयशा रजा भी हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

Latest Bollywood News