1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अथिया शेट्टी ने किया स्टार किड होने के नुकसान का खुलासा

अथिया शेट्टी ने किया स्टार किड होने के नुकसान का खुलासा

सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मुबारकां' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इंडस्ट्री में स्टारकिड होना अपने करियर की पहली सीढ़ी के तौर पर माना जाता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ हाल ही में अथिया ने इसके नुकसान...

athiya- India TV Hindi
athiya

मुंबई: बॉलीवुड में 90 के दशक में सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मुबारकां' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इंडस्ट्री में स्टारकिड होना अपने करियर की पहली सीढ़ी के तौर पर माना जाता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ हाल ही में अथिया ने इसके नुकसान भी बताए हैं। उन्होंने इस सबसे बड़ा नुकसान वंशवाद का सामना करना बताया। अथिया ने कहा, "स्टार किड होने के फायदे और नुकसान दोनों हैं। आप देखते हैं कि मुझे फिल्म उद्योग और मीडिया से बहुत प्यार और प्रशंसा मिलती है। इसकी वजह मेरे पापा हैं।"

अथिया ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2015 में आई फिल्म 'हीरो' से की थी। हालांकि उनकी इस फिल्म को सफलता हासिल नहीं हो पाई थी। अथिया का कहना है कि, "लोग मेरी शुरुआत का इंतजार कर रहे थे, लेकिन स्टार किड होने का सबसे बड़ा नुकसान रहा कि मुझे वंशवाद की आलोचना का सामना करना पड़ा।" उन्होंने कहा, "हां, हमें पहली फिल्म असानी से मिल जाती है, लेकिन हम ऐसे पेशे में हैं, जहां बिना प्रतिभा और बिना दर्शकों की सराहना के हम टिक नहीं सकते।"

'मुबारकां' के बारे में अथिया ने कहा, "यह इस मायने में मेरी पहली फिल्म है, जिसे मैंने अपने 21वें जन्मदिन पर साइन किया। मैंने 5 नवंबर को इसके लिए हामी भरी। मेरे लिए यह डबल 'मुबारकां' है। यह एक संभावनापूर्ण अभिनेत्री के रूप में मेरी नई शुरुआत है। सफर जारी है।" इस फिल्म में उनके अलावा अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अनिल कपूर भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। (इस अभिनेता ने की थी अपनी ऑनस्क्रीन भाभी से शादी, अब पहुंची टूटने की कगार पर)

Latest Bollywood News