1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना ने 20 साल पहले किया था इजराह-ए-मोहब्बत, ताहिरा बोलीं - बिना किसी उम्मीद के मैं तुम्हारे प्यार में हूं

आयुष्मान खुराना ने 20 साल पहले किया था इजराह-ए-मोहब्बत, ताहिरा बोलीं - बिना किसी उम्मीद के मैं तुम्हारे प्यार में हूं

अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप एक साथ होने के 20 साल का जश्न मना रहे हैं।

Ayushmann Khurrana- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@TAHIRAKASHYAP Ayushmann Khurrana

अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप एक साथ होने के 20 साल का जश्न मना रहे हैं। सोमवार को पति आयुष्मान के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर एक कोलॉज वीडियो साझा किया। ताहिरा ने कहा कि वह आयुष्मान के साथ बिना किसी उम्मीद के प्यार में है।

उन्होंने लिखा, "हेटर्स कहेंगे कि यह बहुत अटपटा है! वैसे पहले मैं भी यही सोचती थी। लेकिन स्पेक्ट्रम के इस तरफ होना अमेजिंग है. बिना किसी उम्मीद के मैं तुम्हारे प्यार में हूं। हैशटैग 20 साल।"

ताहिरा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, आयुष्मान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा, "यह हमारी 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान शुरू हुआ।"

उन्होंने इस प्रतिक्रिया के साथ लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया।

अभिनेता फिलहाल असम में अनुभव सिन्हा की आगामी फिल्म 'अनेक' की शूटिंग कर रहे हैं। आयुष्मान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह भी बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए शिलॉन्ग में शूटिंग पूरी कर ली है।

'अनेक' को 17 सितंबर को रिलीज किया गया है।

Latest Bollywood News