1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हेमा मालिनी के बाद बॉलीवुड की नई 'ड्रीम गर्ल' होंगे आयुष्मान खुराना, देखें वीडियो

हेमा मालिनी के बाद बॉलीवुड की नई 'ड्रीम गर्ल' होंगे आयुष्मान खुराना, देखें वीडियो

आयुष्मान ने अंधाधुन, बधाई हो एक के बाद एक जबरदस्त हिट फिल्में दी। और अब आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म होगी ड्रीम गर्ल।

<p>आयुष्मान खुराना</p>- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुनहरे आंख वाले लड़के के बारे में आप जानते हैं क्या? आप कुछ और सोचे इससे पहले हम आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं आयुष्मान खुराना की। इस साल कई बड़े स्टार की मूवी पिट गई लेकिन दूसरी तरफ आयुष्मान ने अंधाधुन, बधाई हो एक के बाद एक जबरदस्त हिट फिल्में दी। और अब आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म होगी ड्रीम गर्ल। 

अब आयुष्मान की अगली पेशकश होगी ड्रीम गर्ल। इस फिल्म का टीजर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अलग-अलग रोल के लिए जाने वाले आयुष्मान खुराना अब बॉलीवुड की वेटरन एक्टेस ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का रोल कर सकते हैं।

दरअसल आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी अगली फिल्म का नाम ड्रीम गर्ल होगा। अब ये तो आने वाला वक्त बताएगा कि इस फिल्म में वह क्या ड्रीम गर्ल बनेंगे?

 

Latest Bollywood News