A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना ने 'लगावेलु जब लिपिस्टिक' गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल

आयुष्मान खुराना ने 'लगावेलु जब लिपिस्टिक' गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल

आयुष्मान खुराना ने 'लगावेलु जब लिपिस्टिक' गाने पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ayushmann khurrana- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना हर बार अपनी फिल्म से ऑडियन्स पर प्रभाव छोड़ देते हैं। उनकी हर फिल्म लोगों का दिल जीत लेती है। बीते साल रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। इन दिनों आयुष्मान अपनी आने वाली फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ जितेंद्र अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। आयुष्मान और जितेंद्र के प्रमोशन के दौरान भोजपुरी गाने 'लगावेलु जब लिपिस्टिक' पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रही है।

आयुष्मान खुराना जितेंद्र के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पटना गए थे। जहां दोनों ने पवन सिंह के गाने 'लगावेलु जब लिपिस्टिक' पर डांस किया। दोनों की यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आयुष्मान खुराना ने फैन्स के साथ बरेली की बर्फी के गाने 'स्वीटी तेरा ड्रामा' पर डांस किया।

फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान की बात करें तो यह शुभ मंगल सावधान का सीक्वल है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ गजराज राव और नीना गुप्ता अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। भूमि पेडनेकर इस फिल्म में कैमियो में नजर आएंगी। यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News