A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना को याद आए रोडीज के दिन

आयुष्मान खुराना को याद आए रोडीज के दिन

आयुष्मान खुराना ने थोड़ी खुशी और थोड़ी सी हैरानी के साथ अपने 'रोडीज' के दिनों को याद किया।

ayushmann khurrana- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने थोड़ी खुशी और थोड़ी सी हैरानी के साथ अपने 'रोडीज' के दिनों को याद किया और कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि यह साहसी रियलिटी शो आज भी युवाओं के बीच लोकप्रिय है। आयुष्मान ने कहा, "मैं वाकई में आश्चर्यचकित हूं कि 15 साल पहले मैं 'रोडीज' में था और अब इसका 17वां सीजन है।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे खुशी है कि उसकी टीआरपी बाद में इतनी बढ़ी। मुझे रणविजय पर वाकई में गर्व है कि वह इसे इतनी अच्छी तरह से आगे ले जा रहे हैं। मैं रफ्तार का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। नेहा धूपिया, निखिल चिनप्पा और प्रिंस सभी मेरे पुराने मित्र हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस शो का हिस्सा दोबारा बनना पसंद करेंगे? इस पर आयुष्मान ने कहा, "काश।"

'रोडीज' के 17वें सीजन का शीर्षक 'रोडीज रेवोल्यूशन' है। इसका प्रसारण 15 फरवरी से एम टीवी पर होगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। 

Latest Bollywood News