नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिन्दू’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक बंगाली लेखक का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। आयुष्मान अब तक के अपने पांच साल के फिल्म करियर में ‘विकी डोनर’ और ‘दम लगा के हईशा’ जैसी अपरांपरागत फिल्में कर चुके हैं। उनकी इन फिल्मों को काफी सराहा भी गया गया है। आयुष्मान का कहना है कि अपने किरदारों की पसंद से उन्हें फायदा मिला है।
भले ही आयुष्मान की फिल्मों की सूची में बड़ी कमाई करने वाली फिल्में शामिल नहीं हैं लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस नहीं है। अभिनेता को लगता है कि उनके लिए इसी तरह की फिल्में काम करती हैं और वह अपने लिए यह पहचान चाहते हैं। आयुष्मान ने कहा, “मैं कभी भी पारंपरिक व्यवसायिक फिल्मों का अभिनेता नहीं बनना चाहता था। मैं कुछ अलग करने को तरजीह दूंगा और मेरे लिए इसी तरह की फिल्में काम करती हैं। चाहे वह विकी डोनर हो या दम लगा के हईशा । मैं अपने लिए यही चाहता हूं।“
यशराज फिल्म्स की इस ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में आयुष्मान के साथ परिणीति चोपड़ा भी मुख्य किरदार निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। नवोदित निर्देशक अक्षय रॉय ने इसका निर्देशन किया है। यह फिल्म इस शुक्रवार 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज बो रही है।
Latest Bollywood News