मुंबई: एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ बॉक्स ऑफिस पर हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। पिछला कोई ऐसा रिकॉर्ड नहीं है जो बाहुबली 2 ने ना तोड़ा हो। फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई भी आ गई है और आंकड़े चौंकाने वाले हैं। भारत में सारी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने महज एक हफ्ते में 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। पहले हफ्ते फिल्म ने 534 करोड़ का कारोबार किया। इसके साथ ही यह फिल्म पहले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी और राम्या कृष्णन मुख्य किरदारों में थे।