1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘गदर’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'बाहुबली 2': अनिल शर्मा

‘गदर’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'बाहुबली 2': अनिल शर्मा

‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ अब तक दुनियाभर में शानदार कमाई कर कई नए रिकॉर्ड्स बना चुकी है। फिल्म को देखने वाला हर शख्स इसकी भव्यता, पटकथा और कलाकारों के प्रदर्शन से बेहद खुश है। इस फिल्म को लेकर लंबे वक्त से दर्शकों में उत्सुकता देखने को मिली। लेकिन...

baahubali- India TV Hindi
baahubali

मुंबई: एस.एस. राजामौली के फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूजन अब तक दुनियाभर में शानदार कमाई कर कई नए रिकॉर्ड्स बना चुकी है। फिल्म को देखने वाला हर शख्स इसकी भव्यता, पटकथा और कलाकारों के प्रदर्शन से बेहद खुश है। इस फिल्म को लेकर लंबे वक्त से दर्शकों में उत्सुकता देखने को मिली। लेकिन जहां एक तरफ लोग इस फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं वहीं फिल्म-निर्देशक अनिल शर्मा का कहना है कि फिल्म 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' ने कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया है। बेटे उत्कर्ष की पहली फिल्म 'जीनियस' के मुहूर्त समारोह में उपस्थित हुए शर्मा ने संवाददाताओं से यह बात कही।

'गदर: एक प्रेम कथा' सहित कई हिट फिल्में दे चुके अनिल शर्मा से जब 'बाहुबली 2' के 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के रिकॉर्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "यह वक्त-वक्त की बात है। 'गदर: एक प्रेम कथा' वर्ष 2001 में रिलीज हुई थी और फिल्म ने 265 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो आज के 5,000 करोड़ रुपये बराबर है।" उन्होंने कहा, "अगर कुछ अच्छी फिल्में आती हैं, तो रिकॉर्ड टूटेंगे ही, पर जहां तक 'बाहुबली 2' का सवाल है, तो फिल्म ने अभी तक कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया है।"

उन्होंने कहा, "फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' ने 2001 में 265 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जब टिकट की दर 25 रुपये थी। आज के आधार पर जोड़ा जाए तो यह 5,000 करोड़ रुपये होता है और 'बाहुबली 2' ने अब तक सिर्फ 1,500 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसलिए इसने कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया है।"

Latest Bollywood News