बीते मंगलवार को मधु प्रकाश की पत्नी का शव उनके घर में पंखे से लटकता मिला था। एक्टर ने खुद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी थी।
Madhu Prakash with wife Bharti
मुंबई: फिल्म 'बाहुबली' में काम करने वाले एक्टर मधु प्रकाश (Madhu Prakash) की पत्नी भारती ने बीते मंगलवार को सुसाइड कर लिया। उन्होंने हैदराबाद स्थित घर में पंखे से लटककर जान दे दी। एक्टर ने खुद पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन अब इस केस में नया मोड़ आ गया है।
खबरों की मानें तो इस केस में नया खुलासा हुआ है कि पत्नी के सुसाइड केस में मधु के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। भारती के पिता ने मधु के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस में बयान दर्ज कराते हुए कहा है, 'मधु प्रकाश दहेज के लिए भारती को प्रताड़ित करता था। उसने कई बार भारती को मारा-पीटा। इसी से आहत होकर भारती ने यह कदम उठाया है।'
पुलिस का कहना है कि मधु प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। आरोपी को पकड़कर गुरुवार को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया जाएगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो मधु की वजह से ही भारती तनाव में थी और पति के किसी को-स्टार से अफेयर के चलते उन्होंने सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाया। दोनों में अक्सर झगड़ा भी होता था।
बता दें कि मधु एक पॉपुलर टीवी एक्टर हैं। उन्होंने एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' में काम किया था।