A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली 2’ की सफलता के बाद अब प्रभास ने ठुकराया 18 करोड़ का ये ऑफर

‘बाहुबली 2’ की सफलता के बाद अब प्रभास ने ठुकराया 18 करोड़ का ये ऑफर

'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' की रिलीज को 2 हफ्ते हो चुके हैं। लेकिन अब तक दर्शकों पर से फिल्म को लेकर उत्सुकता कम नहीं हुई है। फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाले प्रभास को दुनियाभर में एक खास पहचान हासिल हुई है।

baahubali- India TV Hindi
baahubali

नई दिल्ली: फिल्मकार एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' की रिलीज को 2 हफ्ते हो चुके हैं। लेकिन अब तक दर्शकों पर से फिल्म को लेकर उत्सुकता कम नहीं हुई है। फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाले प्रभास को दुनियाभर में एक खास पहचान हासिल हुई है। 'बाहुबली' की सफलता के बाद से उनके पास फिल्मों के ऑफर्स की लाइन लग गई हैं। साथ विज्ञापनों के लिए भी दिन रात प्रस्ताव आ रहे हैं। कई बड़े ब्रैंड उन्हें ऑफर दे रहे हैं।

लेकिन वहीं दूसरी तरफ 'बाहुबली' के लिए पिछले 5 साल तक कड़ी मेहनत करने के बाद इन दिनों यूएस में छुट्टियां बिता रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि प्रभास को एक विज्ञापन कंपनी ने एक ऐड फिल्म के लिए 18 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है, लेकिन कहा जा रहा है कि फिलहाल प्रभास ने इसे ठुकरा दिया है। खबरों के मुताबिक ढेरों ऑफर्स में से प्रभास ने अब तक सिर्फ एक कार कंपनी के लिए हांमी भरी है। गौरतलब है कि ‘बाहुबली 2’ को दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

यूएस में छुट्टियां बिताने के बाद प्रभास अपनी आगामी फिल्म 'साहो' की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। 'बाहुबली' की अपार सफलता के बाद अब फैंस को उनकी इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म का टीजर 'बाहुबली 2' की रिलीज के साथ ही जारी किया गया था। इस फिल्म में प्रभास एक बार फिर जबरदस्त एक्शन सीन्स करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म को हिन्दी, तमिल औ तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Latest Bollywood News