1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रियल लाइफ में ऐसे दिखते हैं ‘बाहुबली’ के सितारे, तस्वीरें देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप

रियल लाइफ में ऐसे दिखते हैं ‘बाहुबली’ के सितारे, तस्वीरें देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप

आज कल सिर्फ एक ही बात की चर्चा है और वो है बाहुबली, एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' दो साल के लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई है।

baahubali- India TV Hindi
baahubali

नई दिल्ली: आज कल सिर्फ एक ही बात की चर्चा है और वो है बाहुबली, एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' दो साल के लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई है। आलम ऐसा है कि अब लोग भी दो भागों में बंट गए हैं, एक वो जिन्होंने बाहुबली 2 देख ली और एक वो जिन्होंने बाहुबली 2 नहीं देखी।

फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है, और कमाई के मामले में भी यह फिल्म रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड कायम कर रही है। पहले ही दिन फिल्म ने 121 करोड़ की कमाई करके कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। अनुमान है कि वीकेंड तक फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

रजनीकांत, सलमान और आमिर को पीछेकर प्रभास नए सुपरस्टार बन गए हैं। बाहुबली के रूप में प्रभास हों, या भल्लालदेव के किरदार में राणा दग्गूबाती हों या फिर देवसेना के किरदा में अनुष्का शेट्टी हों, हर कोई अपने किरदार में रम गया है। आज हम आपको बाहुबली के सभी कैरेक्टर से मिलवाने वाले हैं, देखिए रियल लाइफ में कैसे दिखते हैं बाहुबली के सितारे।

स्लाइड में सबसे पहले देखिए ‘बाहुबली’ को, रियल जिंदगी में कुछ ऐसे दिखते हैं प्रभास

Latest Bollywood News