लॉन्च हुआ ‘बाहुबली: द कंक्लूजन’ का फर्स्ट लुक, आपने देखा?
22 अक्टूबर को एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द कंक्लूजन' उर्फ 'बाहुबली 2' का फर्स्ट लुक लॉन्च हो गया। मुंबई में चल रहे इस इवेंट में प्रभाष की तस्वीर वाला पोस्टर दुनिया के सामने पहली बार दिखाया गया।

तमन्ना को कैमरे में कैद करने के लिए लगी भीड़। (फोटो: twitter.com/BaahubaliMovie)
'बाहुबली: द कंक्लूजन' का पहला लुक देखने के लिए पूरे देश के सिनेमाप्रेमी बेताब थे। आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए दर्शक पिछले कई महीनों से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से ही देश के सबसे महत्वपूर्ण सवाल कि 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' का जवाब मिलने वाला है। 'बाहुबली: द कंक्लूजन' 28 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी।