A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाबा इज बैक': संजय दत्त के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'भूमि' का पहला ऑफिशियल पोस्टर

'बाबा इज बैक': संजय दत्त के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'भूमि' का पहला ऑफिशियल पोस्टर

निर्देशक उमंग कुमार ने कहा है कि आगामी फिल्म 'भूमि' का निर्देशन करना सम्मान की बात है, जिसमें संजय दत्त हैं।

sanjay dutt- India TV Hindi
sanjay dutt

मुंबई: अभिनेता संजय दत्त लंबे समय के बाद उमंग कुमार की फिल्म ‘भूमि’ से वापसी कर रहे हैं। आज संजय के जन्मदिन पर उनकी इस फिल्म का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी किया गया। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार ने कहा है कि आगामी फिल्म 'भूमि' का निर्देशन करना सम्मान की बात है, जिसमें संजय दत्त हैं। उनका कहना है कि अभिनेता जैसा कोई नहीं है। उमंग ने ट्विटर पर 'बाबा इज बैक' शीर्षक के साथ फिल्म का पोस्टर साझा किया। उमंग कुमार ने लिखा, "उनके जैसा कोई नहीं है। उनके जैसे लोग मुझे पसंद हैं। भूमि में उनका निर्देशन करना सम्मान की बात। बाबा की वापसी।"

भूषण कुमार और संदीप सिंह द्वारा सह-निर्मित 'भूमि' में अदिति राव हैदरी संजय की बेटी की भूमिका में हैं। अदिति राव हैदरी ने भी संजय दत्त का पोस्टर अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया। अदिति ने लिखा, ‘’उनके जन्मदिन पर, जो शाश्वत रॉकस्टार हैं।‘’

अभिनेता संजय दत्त ने भी पोस्टर साझा किया और लिखा, ‘’भूमि का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी।‘’

यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News