1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने की शानदार कमाई जारी

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने की शानदार कमाई जारी

आलिया भट्ट और वरुण धवन अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की कमाई दूसरे दिन बढ़ गई है।

varun alia- India TV Hindi
Image Source : PTI varun alia

मुंबई: आलिया भट्ट और वरुण धवन अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की कमाई दूसरे दिन बढ़ गई है। फिल्म ने दूसरे दिन 14 करोड़ 75 लाख का बिजनेस किया। जबकि पहले दिन फिल्म ने देश भर में 12 करोड़ 25 लाख की कमाई की थी। 

महज दो ही दिन में फिल्म ने 27 करोड़ का बिजनेस कर लिया। उम्मीद है फिल्म रविवार को भी अच्छी कमाई करेगी। सोमवार को होली की छुट्टी है जिसका फायदा भी फिल्म को मिलेगा। लोग परिवार के साथ ईवनिंग और नाइट शो देखने जा सकते हैं। ट्रेड पंडितों के मुताबिक फिल्म वीकेंड तक 40 से 45 करोड़ तक कमाई कर लेगी। 

Movie Review: ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ से बेहतर है ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' की फ्रेंचाइजी फिल्म है। फिल्म के गाने और प्रोमो पहले ही हिट गए थे। देसी एंटरटेनमेंट से सजी ये फिल्म यूथ को काफी पसंद आ रही है।

फिल्म में आकांक्षा सिंह, गौहर खान, श्वेता बसु प्रसाद, पुनीत सिंह रतन औऱ ऋतुराज भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:

Latest Bollywood News