मुंबई: इस शुक्रवार बड़े पर्दे पर वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ दस्तक देने के लिए तैयार है। वरुण और आलिया फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दोनों कई शहरों और कई टीवी रियलिटी शो में अपनी फिल्म का प्रचार करने पहुंच रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अच्छी ओपनिंग करेगी।
फिल्म मेकर्स ने आज फिल्म का नया गाना ‘रोके ना रुके नैना’ यूट्यूब पर रिलीज किया है। इस गाने को अपनी आवाज दी है अरिजीत सिंह ने और गाना कंपोज किया है युवा संगीतकार अमाल मलिक ने।
गाने में वरुण और आलिया की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इससे पहले वरुण और आलिया ‘स्टूडेंट ऑफ दी ईयर’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में साथ काम कर चुके हैं।
शशांक खेतान के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ 10 मार्च को सिल्वर स्क्रीन्स पर रिलीज होगी।
यहां देखें पूरा गाना:
Latest Bollywood News