1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बादशाह ने कहा म्यूजिकल होता ब्रेकअप होना

बादशाह ने कहा म्यूजिकल होता ब्रेकअप होना

रैपर बादशाह ने पिछले कुछ वक्त में अपने लिए दर्शकों में एक खास जगह बना ली है। उनके गानों को युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में विवादों में छाई करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के गाने 'द ब्रेकअप' में बादशाह ने आवाज

badshah- India TV Hindi
badshah

मुंबई: रैपर बादशाह ने पिछले कुछ वक्त में अपने लिए दर्शकों में एक खास जगह बना ली है। उनके गानों को युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में विवादों में छाई करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के गाने  'द ब्रेकअप' में बादशाह ने आवाज दी है। इसे काफी लोकप्रियता हासिल हो रही है। इस गाने को लेकर रैपर बादशाह का मानना है कि ब्रेकअप को संगीतमय होता है। इस गाने के जरिए यह संदेश दिया गया है कि अलगाव का अंत हमेशा दुखद और आंसुओं में डूबा नहीं होता। यह गीत काफी लोकप्रिय हो चुका है।

इसे भी पढ़े:- अब पाक कलाकारों को मौका नहीं दूंगा, ‘ADHM’ रिलीज होने दें: करण जौहर

बादशाह ने अपने बयान में कहा, "मेरे लिए अलगाव संगीतमय है। हर लड़का या लड़की दर्द भरे गीतों को सुनता है, जिससे उन्हें रोने में मदद मिलती है और बिल्कुल यह मेरे साथ भी हुआ है। जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे हंसी आती है।" गाने में अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर को अलगाव का जश्न मनाते दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि अलगाव के दर्द को भूल कैसे आसानी से जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है।

प्रीतम के संगीत से सजे इस मजेदार गाने को अरिजीत सिंह, जोनिता गांधी और नक्श अजीज ने भी अपनी आवाज दी है।

Latest Bollywood News