A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बडुम्बा' गाना बना '102 नॉट आउट' का हिस्सा

'बडुम्बा' गाना बना '102 नॉट आउट' का हिस्सा

मस्ती और जोश से भरे 'बडुम्बा' में अमिताभ के साथ ऋषि कपूर नजर आएंगे।

<p>102 नॉट आउट</p>- India TV Hindi
Image Source : PTI 102 नॉट आउट

मुंबई: '102 नॉट आउट' के निर्देशक उमेश शुक्ला ने कहा कि अमिताभ बच्चन की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद 'बडुम्बा' गाने को इस फिल्म का हिस्सा बनाया गया। मस्ती और जोश से भरे 'बडुम्बा' में अमिताभ के साथ ऋषि कपूर नजर आएंगे।

शुक्ला ने एक बयान में आईएएनएस को बताया, "हम बडुम्बा को मिली प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। प्रशंसकों से हमें इस गाने को फिल्म का हिस्सा बनने के बहुत सारे अनुरोध मिले थे। इसलिए अब हम फिल्म के अंत में इस गीत को जोड़ देंगे।"

Image Source : pti102 नॉट आउट

यह फिल्म एक गुजराती कहानी पर आधारित है, जिसमें 75 साल के बेटे (ऋषि) और उसके 102 साल के बाप (अमिताभ) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुनिया के सबसे अधिक समय तक जीवित रहने वाले शख्स का रिकार्ड तोड़ना चाहता है, और यह रिकार्ड 118 साल के एक चीनी शख्स के पास है।

Latest Bollywood News