A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान-आमिर पर भारी पड़ा बाहुबली, ‘सुल्तान’ और ‘दंगल’ को 'बाहुबली 2' ने पछाड़ा

सलमान-आमिर पर भारी पड़ा बाहुबली, ‘सुल्तान’ और ‘दंगल’ को 'बाहुबली 2' ने पछाड़ा

प्रभास और राणा दग्गूबाती की फिल्म ‘बाहुबली 2’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म न सिर्फ भारत में सफलता के झंडे गाड़े हैं विदेशों में भी जमकर कमाई कर रही है।

baahubali- India TV Hindi
Image Source : PTI baahubali

नई दिल्ली: प्रभास और राणा दग्गूबाती की फिल्म ‘बाहुबली 2’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म न सिर्फ भारत में सफलता के झंडे गाड़े हैं विदेशों में भी जमकर कमाई कर रही है। 

फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे पहले साउथ की किसी फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की थी। साल 2015 में आई फिल्म बाहुबली पहली ऐसी फिल्म थी जिसने हिंदी में 100 करोड़ का बिजनेस किया था। लेकिन इस फिल्म ने सिर्फ साउथ ही नहीं बॉलीवुड फिल्मों के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बाहुबली के बल के आगे न सलमान टिक पा रहे हैं और न ही शाहरुख और न ही आमिर। फिल्म ने बॉलीवुड की अब तक की सारी फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

फिल्म ने महज सात दिनों में हिंदी भाषा में 247 करोड़ की नेट कमाई की है। ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया कि फिल्म ने हिंदी में पहले दिन 41 करोड़, दूसरे दिन 40 करोड़, तीसरे दिन 46 करोड़ 50 लाख, चौथे दिन 40 करोड़ 25 लाख, पांचवे दिन 30 करोड़, छठे दिन 26 करोड़ और सातवें दिन 22 करोड़ 75 लाख का कारोबार किया है। 

चौंकाने वाली बात यह है फिल्म ने वीकडेज में भी इतनी कमाई कि है जितनी बॉलीवुड फिल्में अक्सर ओपनिंग डे में भी नहीं कर पाती हैं।

आगे भी पढ़ें

Latest Bollywood News