1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दंगल' के आमिर और 'सुल्‍तान' के सलमान पर वजन के मामले में भारी पड़ेगा बाहुबली 2 !

'दंगल' के आमिर और 'सुल्‍तान' के सलमान पर वजन के मामले में भारी पड़ेगा बाहुबली 2 !

मुंबई: बेशक चर्चा बॉलीवुड के दबंग सुल्‍तान की चल रही हो और आमिर खान के दंगल की,लेकिन ‘बाहुबली-2’ में प्रभाष कुछ ऐसा करने जा रहे है जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

bahubali2- India TV Hindi
bahubali2

मुंबई: बेशक चर्चा बॉलीवुड के दबंग सुल्‍तान की चल रही हो और आमिर खान के दंगल की, लेकिन ‘बाहुबली-2’ में प्रभाष कुछ ऐसा करने जा रहे है जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस बार ‘बाहुबली-2’ में प्रभाष अपने रोल को और अधिक दमदार बनाने के लिए कहानी की डिमांड के अनुसार 150 किलो तक का वजन बढ़ाने जा रहे हैं, सूत्रों के अनुसार प्रभाष ने अभी तक अपना वजन 130 किलो करने में कामयाब हो गए है और अगले कुछ दिनों में वे 20 किलो का वजन और बढ़ाने जा रहे हैं।

अभी कुछ दिन पहले प्रभाष ने अपने एक साक्षात्‍कार में खुलासा करते हुए कहा था कि बाहुबली के पहले पार्ट में उनका वजन 95 किलो था लेकिन ‘बाहुबली 2: द कॉन्‍क्‍लूजन’ में कहानी की डिमांड के अनुसार मस्‍कुलर बॉडी का होना जरूरी है, इसलिए वह अपने वजन को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि ‘बाहुबली-2’ में प्रभाष के वजन को सुनकर सलमान, शाहरुख और आमिर थोड़ा हैरान होंगे लेकिन चूंकि सलमान की सुल्‍तान और शाहरुख की रईस के साथ बाहुबली 2 की टक्‍कर होने की संभावना दूर-दूर तक नहीं है क्‍योंकि यह फिल्‍म इस साल के अंत या फिर जनवरी के पहले वीक में रिलीज हो सकती है।

दिसंबर में रिलीज हुई तो दंगल बनाम ‘बाहुबली-2’ की होगी भिड़त

पिछले दिनों फिल्‍म निर्देशक एस एस राजामौली ने अपने एक साक्षात्‍कार में कहा था  ‘हम सही रास्ते पर हैं, बल्कि हमने तय समय से पहले ही दूसरे शेड्यूल को पूरा किया है, हर चीज योजना के मुताबिक हो रही है’ फिल्म का आखिरी शेड्यूल पिछले महीने केरल में पूरा हो गया था।

Latest Bollywood News