1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? जानिए कब मिलेगा जवाब

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? जानिए कब मिलेगा जवाब

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली' एक तरफ जहां सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी वही इसने दर्शकों में एक जिज्ञासा बढ़ा दी कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था?

bahubali- India TV Hindi
bahubali

नई दिल्ली: पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली' एक तरफ जहां सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी वही इसने दर्शकों में एक जिज्ञासा बढ़ा दी कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था?  इसका जवाब भी अब जल्द ही दर्शकों को मिलने वाला है। इस खबर से 'बाहुबली' के फैंस जरूर झूम उठेंगे कि अब इसका दूसरा भाग 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' के रिलीज की तारीख भी सामने आ गई है। फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने फिल्म की रिलीज डेट बताई है। उन्होंने लिखा, "कटप्पा ने बाहुबली क्यो मारा? हमें जवाब मिलेगा अगले साल 14 अप्रैल 2017 को।"

इसे भी पढ़े:- खुला बाहुबली का बड़ा राज, यूं फिल्माया गया था बुल फाइटिंग का सीन

bahubali

एस एस राजामौली के निर्देशन मे बनी फिल्म 'बाहुबली' ने बॉक्सऑफिस पर खूब मचाया था उसे कई वर्षों तक एक मिसाल के तौर पर देखा जाएगा। इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रभास और तमन्ना के अभिनय से सजी इस फिल्म ने पिछले साल काफी सरहाना हासिल की और अब इसके दूसरे भाग से भी यही उम्मीद की जा रही है कि फिल्म एक बार फिर बॉक्सऑफिस पर मिसाल कायम कर पाएगी। दर्शकों में फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुकता है। बाहुबली को सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि इसकी हिंदी भाषा ने भी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया था। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिल पर बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़कर सभी को हैरान कर दिया था।

bahubali

खबरों की मानें तो प्रभास बाहुबली-2 के लिए पहले से भी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। वह इसके दूसरे भाग के 150 किलो के नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News