A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी कोरोना पॉजिटिव, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती

बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी कोरोना पॉजिटिव, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती

 सूत्रों ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अभिनेता को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में करीब 11 बजे इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

सौमित्र चटर्जी - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सौमित्र चटर्जी 

कोलकाता: बांग्ला फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी मंगलवार को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। उनकी हालत अभी स्थिर है। सूत्रों ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अभिनेता को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में करीब 11 बजे इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

सूत्रों ने बताया कि चटर्जी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और कथित तौर पर बुखार से पीड़ित थे। वह अभिनेता परमव्रत चट्टोपाध्याय द्वारा निर्देशित 'अभिजन' नामक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग कर रहे थे।

उन्होंने 1 अक्टूबर को भारतलक्ष्मी में शूटिंग किया, उनका अगला शूटिंग शेड्यूल 7 अक्टूबर को था।

Latest Bollywood News