नई दिल्ली: देशभर में आज 73वे स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। आजादी के इस खास दिन पर आज पूरा भारत नारंगी, सफेद और हरे रंगे से सजा तिरंगे की तरह लहरा रहा है। आजादी का इन रंगों की चमक किसी नागरिक से लेकर देशभर की जानी मानी हस्तियों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही है। देश का शख्स मौका मिलने पर अपनी देशभक्ति को दिखाने से कभी पीछे नहीं हटता। वहीं दूसरी ओर हमारी फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने पर्दे पर देश के लिए अपनी भावनाओं को प्रकट किया है। कई फिल्में दर्शकों के सामने पेश की जा चुकी हैं, जों आपके रौंगटे खड़े करने के लिए काफी है। देशभक्ति पर कई ऐसी कहानियां हैं जो सच्ची दास्तां पर फिलमाई गई हैं।
द लेजेंड ऑफ भगत सिंह
देश की आजादी की लड़ाई में शहीद भगत सिंह का नाम सबसे खास रहा है। अपने देश के लिए लड़ते हुए वह सिर्फ 23 साल की उम्र खुशी-खुशी फांसी पर झूल गए। भगत सिंह की जिंदगी पर कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं। लेकिन वर्ष 2002 में आई राजकुमार संतोषी की 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। फिल्म में अजय देवगन को शहीद की भूमिका में देखा गया था।
'बॉर्डर' जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले जे.पी. दत्ता के निर्देशन में बनी वर्ष 2003 में आई इस फिल्म में 1999 में कारगिर में पाकिस्तान की घुसपैठ की कहानी को बयां किया गया था। इस फिल्म में इंडस्ट्री के कई सितारे एक साथ पर्दे पर दिखाई दिए।