1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में शामिल होगा सर्वश्रेष्ठ स्टंट निर्देशन सम्मान

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में शामिल होगा सर्वश्रेष्ठ स्टंट निर्देशन सम्मान

नई दिल्ली: विभिन्न फिल्मों की जान बन गए दिलचस्प और जानलेवा स्टंट को अब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में भी विशेष स्थान मिलेगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस श्रेणी के लिए विशेष पुरस्कार शुरू करने

  best directing honors stunt will include in national film...- India TV Hindi
best directing honors stunt will include in national film awards

नई दिल्ली: विभिन्न फिल्मों की जान बन गए दिलचस्प और जानलेवा स्टंट को अब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में भी विशेष स्थान मिलेगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस श्रेणी के लिए विशेष पुरस्कार शुरू करने का निर्णय लिया है।

सूत्रों ने बताया कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फीचर फिल्म श्रेणी के तहत सर्वश्रेष्ठ स्टंट निर्देशन का नया सम्मान शामिल किया जाएगा। समझा जाता है कि स्टंट के लिए प्रसिद्ध सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत धनुष ने मंत्रालय को पत्र लिखकर फिल्म-निर्माण के इस महत्वपूर्ण हिस्से को पुरस्कारों की सूची में शामिल करने का अनुरोध किया था। इसके बाद ही मंत्रालय ने यह फैसला किया है।

सूत्रों ने बताया कि विचार-विमर्श के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने अगले वर्ष से नया राष्ट्रीय पुरस्कार शुरू करने की अनुमति दे दी है। उन्होंने बताया कि समझा जाता है कि मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी-- लोकेशन साउंड रेकॉर्डिस्ट की भी नयी श्रेणी राष्ट्रीय पुरस्कार में शामिल की है।

Latest Bollywood News