1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भाबी जी घर पर हैं' के अभिनेता रोहिताश गौड़ के पिता का हुआ निधन

'भाबी जी घर पर हैं' के अभिनेता रोहिताश गौड़ के पिता का हुआ निधन

लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'भाबी जी घर पर हैं' के अभिनेता रोहिताश गौड़ (मनमोहन तिवारी) को यहां मंगलवार को जानकारी मिली कि उनके पिता का निधन हो गया है। इस दौरान वह शूटिंग पर थे। रोहिताश ने जैसे ही यह खबर सुनी, वह तुरंत हरियाणा के पंचकुला पहुंचे।

rohitash gaud- India TV Hindi
rohitash gaud

मुंबई:  लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'भाबी जी घर पर हैं' के अभिनेता रोहिताश गौड़ (मनमोहन तिवारी) को यहां मंगलवार को जानकारी मिली कि उनके पिता का निधन हो गया है। इस दौरान वह शूटिंग पर थे। रोहिताश ने जैसे ही यह खबर सुनी, वह तुरंत हरियाणा के पंचकुला पहुंचे।

एंड टीवी के एक सूत्र ने बताया, "रोहिताश जी हमेशा कहते हैं कि उनके पिता चुस्त और तंदुरुस्त हैं। हमारा मानना है कि अधिक उम्र के कारण उनका निधन हुआ, क्योंकि वह किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं थे।"

आपात स्थिति के कारण टीवी शो की शूटिंग स्थगित हो गई और सीक्वेंस योजना तीन दिनों में बनाई जाएगी।

सूत्र ने बताया, "हम इस समय कुछ दृश्यों को फिर से दिखा रहे हैं, क्योंकि रोहिताश को पिता के निधन के कारण तुरंत छुट्टी लेनी पड़ी, नए दृश्यों की शूटिंग कुछ दिनों बाद हो पाएगी।"

Latest Bollywood News