A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'नच बलिए' में थिरकेंगी भारती सिंह!

'नच बलिए' में थिरकेंगी भारती सिंह!

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर सैवियो डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के आठवें सीजन में हास्य कलाकार भारती सिंह को कोरियोग्राफ करते नजर आएंगे।

bharti- India TV Hindi
bharti

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर सैवियो डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के आठवें सीजन में हास्य कलाकार भारती सिंह को कोरियोग्राफ करते नजर आएंगे। सैवियो का कहना है कि भारती सिंह को हमेशा से चुनौतियां स्वीकार करना पसंद है। वो डांस भी पूरे मन से करती हैं। सैवियो और भारती इससे पहले डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में नजर आ चुके हैं।

सैवियो ने एक बयान में कहा, "हम भारती सिंह के साथ जुड़कर बेहद खुश और उत्साहित हैं। वह अद्भुत और बेहद प्रतिभाशाली हैं। उन्हें हमेशा से नृत्य पसंद रहा है।"

'नच बलिये' नृत्य आधारित टीवी कार्यक्रम है, जिसमें वास्तविक जीवन के सेलिब्रिटी जोड़े भाग लेते हैं।

अभी तक ‘नच बलिए-8’ के लिए जो नाम फाइनल हुए हैं उसमें मिहिका वर्मा-आनंद, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया और मोनालिसा-विक्रांत सिंह राजपूत का नाम सामने आया है।

खबर ये भी है कि लंबे समय तक टेलीविजन की दुनिया से दूर रहने वाले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर  भी ‘नच बलिए-8’ से छोटे पर्दे पर वापसी कर सकते हैं। करण सिंह ग्रोवर स्टार प्लस के मशहूर रियलिटी शो ‘नच बलिए-8’ होस्ट करते दिखेंगे। ‘दिल मिल गए’ और ‘कबूल है’ जैसे सीरियल में लीड रोल कर चुके करण सिंह ने पिछले साल बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की है।

Latest Bollywood News