निरहुआ-आम्रपाली दुबे से लेकर खेसारी लाल यादव- काजल रघवानी सहित ये हैं भोजपुरी फिल्मों की टॉप ऑन-स्क्रीन जोड़ियां
भोजुपरी फिल्मों में ऐसी कुछ जोड़ियां हैं, जिन्हें दर्शक बार-बार पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। जानते हैं ऐसी ही कुछ जोड़ियों के बारे में...

खेसारी लाल यादव और काजल रघवानी
खेसारी लाल यादव और काजल रघवानी की फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना' ने बॉक्स-ऑफिस पर बहुत अच्छा बिजनेस किया था। दोनों के करियर की शुरुआत से उनके डेटिंग की खबरें आती थीं। अपने ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री से उन्होंने कइयों का दिल जीता है। काजल ने 2013 में रिहाई से अपने करियर की शुरुआत की थी। 'साजन चले ससुराल' के बाद खेसारी का बहुत नाम हो गया था।