नई दिल्ली: बॉलीवुड में पिछले काफी वक्त से सिर्फ अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' ही छाई हुई है। सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म के कुछ सीन काटे जाने से लेकर बंबई हाई कोर्ट के इसे हरी झंड़ी दिखाने तक फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी है। फिल्म में करीना कपूर और शाहिद कपूर के साथ काम करने को लेकर भी खूब चर्चा हुई थी। अब फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। लेकिन इन सबके बीच सभी इस बात को भूल चुके हैं कि इसी दिन 'उड़ता पंजाब' के साथ एक और फिल्म रिलीज की जा रही है। यहां हम बात कर रहे हैं फिल्म 'भूरी' की।इसे भी पढ़े:- उड़ता पंजाब: इस शहर में सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई मूवी'उड़ता पंजाब' रिलीज से 2 दिन पहले ही हुई ऑनलाइन लीक!‘उड़ता पंजाब’ को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ये आदेशजसबीर भट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक महीला भूरी की कहानी को बयां किया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि भूरी एक बेहद खूबसूरत महीला है, जिसकी शादी गांव के एक सीधे-साधे किसान के साथ कर दी जाती है। शादी के बाद जब भूरी अपने पति के साथ ससुराल पहुंचती हो तो गांव के हर मर्द की नजर उस पर पड़ती है और वह उसे पाने की इच्छा में लग जाता है। पूरा गांव जैसे उसके पीछे हाथ धोकर पड़ा होता है। इसी वजह से भूरी के पति को गूंड़ों से मार भी खानी पड़ती है।