1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में फिर लॉन्च होने जैसा महसूस कर रही हैं भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड में फिर लॉन्च होने जैसा महसूस कर रही हैं भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। भूमि ने...

bhumi- India TV Hindi
bhumi

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। भूमि ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में आई फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से की थी। फिल्म में उनके किरदार को खूब सराहा गया था। भूमि का कहना है कि इस फिल्म के साथ वह बॉलीवुड में दोबारा शुरुआत करने जैसा महसूस कर रहीं हैं।

इसे भी पढ़े-

उन्होंने कहा, "मैंने सिर्फ 2 फिल्में की हैं। इसलिए मैं नहीं जानती कि चीजें आगे कैसी होंगी..खासतौर पर मेरे लिए क्योंकि मुझे यह दोबारा लॉन्च होने जैसा लग रहा है। मेरे लिए यह बॉलीवुड में दोबारा शुरुआत करने जैसा है।"

पहली फिल्म 'दम लगा के हईशा' में उनका किरदार एक अधिक वजन की लड़की का था। उनका कहना है कि उनकी पहली फिल्म की भूमिका और 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' की भूमिका में इतना फर्क है कि उन्हें लग रहा है कि उनकी फिर से नए सिरे से परीक्षा हो रही है। उन्होंने बताया, "फिल्म 'दम लगा के हईशा' में मैंने जो किया, इसमें जो मैं कर रही हूं, दोनों में काफी फर्क है और निश्चित रूप से यह मेरी दूसरी शुरुआत है।"

श्री नारायण सिंह द्वारा निर्देशित 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' 2 जून, 2017 को रिलीज होगी। फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News