A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूमि पेडनेकर को हुआ कोरोना, खुद को घर पर किया क्वारंटीन

भूमि पेडनेकर को हुआ कोरोना, खुद को घर पर किया क्वारंटीन

भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गई हैं।

bhumi pednekar tests positive for covid 19 home quarantine- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: BHUMIPEDNEKAR भूमि पेडनेकर को हुआ कोरोना, खुद को घर पर किया क्वारंटीन 

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही ये भी बताया है कि कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। 

भूमि ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि आज उन्हें हल्के लक्षण हैं, लेकिन वो ठीक महसूस कर रही हूं। खुद को आइसोलेट कर लिया है। वो डॉक्टर और हेल्थ प्रोफेशनल्स द्वारा दिए गए प्रोटोकॉल फॉलो कर रही हैं। 

अभिनेत्री ने आगे लिखा- 'अगर आप मेरे संपर्क में आए हैं तो आपके अनुरोध है कि तुरंत अपना टेस्ट कराएं।'

उन्होंने ये भी बताया कि खुद को ठीक करने के लिए वो स्टीम और विटामिन सी ले रही हैं। खाने के साथ-साथ हैप्पी मूड भी उनका साथ देगा। 

भूमि ने लोगों से अपील की है कि इस समय की परिस्थिति को बिल्कुल भी हल्के में ना लें। उन्होंने सारी सतर्कता बरती थी, इसके बावजूद वो इस वायरस की चपेट में आ गईं। उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क पहनें। अपने हाथ धोते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि अभी 'बधाई दो' की शूटिंग में व्यस्त थीं, जो कि 'बधाई हो' फिल्म का दूसरा पार्ट है। पहली फिल्म में आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा थे, वहीं दूसरे पार्ट में भूमि के साथ राजकुमार राव दिखाई देंगे।

 

 

Latest Bollywood News