A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के इस किरदार में नजर आईं भूमि पेडनेकर, शेयर की तस्वीर

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के इस किरदार में नजर आईं भूमि पेडनेकर, शेयर की तस्वीर

भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर नई तस्वीर शेयर की है जिसमें वह गेम ऑफ थ्रोन्स के एक किरदार में नजर आ रही हैं।

bhumi pednekar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/BHUMIPEDNEKAR भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का चित्रण उनके एक प्रशंसक ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के मुख्य किरदार डेनेरीस टार्गरिएन के रूप में किया और अभिनेत्री ने यह कहते हुए जवाब दिया कि इन दिनों उन्हें वाकई में ऐसा लग रहा है कि सर्दियां आ रही हैं। भूमि ने इंस्टाग्राम पर आर्टिस्ट स्वप्निल पवार की बनाई हुए एक कलाकृति को साझा किया, जिसमें वह डेनेरीस टार्गरिएन के अवतार में नजर आ रही हैं।

फोटो शेयर करते हुए भूमि ने लिखा-, "मैं वही करूंगी जो रानियां करती हैं। मैं शासन करूंगी। डेनेरीस टार्गरिएन। शुक्रिया स्वप्निल पवार, यह मजेदार है। इन दिनों वाकई में एहसास हो रहा है कि 'सर्दी आ रही है।' हैशटैगमदरऑफड्रैगन।"

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में भूमि 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' और 'दुर्गावती' में नजर आएंगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News