A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने कहा- 15 घंटे काम करने के बाद सिर्फ Snoring का समय मिलता है, Ignoring का नहीं

अमिताभ बच्चन ने कहा- 15 घंटे काम करने के बाद सिर्फ Snoring का समय मिलता है, Ignoring का नहीं

अभिनेता वर्तमान में 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपने व्यस्तता को लेकर मजेदार ट्वीट किया।

<p>अमिताभ बच्चन</p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AMITABHBACHCHAN अमिताभ बच्चन

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को उनके करीबी दोस्त ने ताना मारते हुए कहा कि अभिनेता उन्हें 'इग्नोर' कर रहे हैं, जिसका जवाब उन्होंने बहुत ही मजेदार तरीके से दिया। अभिनेता वर्तमान में 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपने व्यस्तता को लेकर मजेदार ट्वीट किया।

महानायक ने ट्वीट किया, "उन्होंने मुझसे कहा अमित जी क्या आप मुझे इग्नोर कर रहे हो। मित्र हैं मेरे , सोचा उत्तर दे दूं - तो कहा मैंने भैया , 12 - 15 घंटे काम करने के बाद , केवल सोने का समय मिलता है इग्नोर करने का नहीं। "

हाल ही अभिनेता ने अपनी एक सेल्फी साझा की थी।

उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "चले हम भैया, काम पे, पहने फंगोलिन मास्क, पंद्रह घंटे काम करना है। यही है अपना टास्क।"

Latest Bollywood News