बिग बी ने एक ख़त में नव्या-आराध्या को समझाया जीवन का सारांश
नई दिल्ली: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन का सुर्ख़ियों में रहना कोई ख़बर नही है क्योंकि ये एक आम बात है लेकिन इस बार उनके सुर्ख़ियों में रहने की वजह एक ख़त है जो उन्होंने

बिग बी ने आगे लिखते हैं, ”तुम नंदा या फिर बच्चन होगी लेकिन पहले लड़की भी हो, महिला भी हो! और चूंकि तुम महिला हो इसलिए लोग तुम पर अपनी सोच, अपनी सीमाओं को थोपेंगे. वो तुम्हें बताएंगे कि तुम्हें कैसे कपड़े पहनने चाहिए। तुम्हें कैसे व्यवहार करना चाहिए, तुम्हें किससे मिलना और कहां जाना चाहिए। तुम लोगों के नज़रिये की छांव में मत जीना। उनकी बातों को तुम अपने ऊपर तारी मत होने देना। अपनी सोच-समझ से तुम अपनी पसंद ख़ुद तय करना। तुम लोगों की इस सोच पर मत चले जाना कि तुम्हारे स्कर्ट की लंबाई तुम्हारे कैरेक्टर का मापदंड है। किसी को यह सलाह देने का हक़ भी मत देना कि तुम किसके साथ दोस्ती करोगी और दोस्त कैसे होने चाहिए।’