A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: अर्शी खान की वापसी इस तरह विकास गुप्ता के लिए बन गई मुसीबत

Bigg Boss 11: अर्शी खान की वापसी इस तरह विकास गुप्ता के लिए बन गई मुसीबत

'बिग बॉस 11' अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट जीतने के लिए लगातार संभव कोशिशे कर रहे हैं, इसी के साथ वह दर्शकों का मनोरंजन करना भी नहीं भूले हैं। वहीं इस आखिरी हफ्ते में भी रिश्ते बदलते हुए दिख रहे हैं। लेकिन अब अर्शी खान...

Bigg Boss- India TV Hindi
Bigg Boss

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का विवादित शो 'बिग बॉस 11' अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट जीतने के लिए लगातार संभव कोशिशे कर रहे हैं, इसी के साथ वह दर्शकों का मनोरंजन करना भी नहीं भूले हैं। वहीं इस आखिरी हफ्ते में भी रिश्ते बदलते हुए दिख रहे हैं। जहां एक ओर पूरे सीजन में हिना खान को विकास गुप्ता के खिलाफ कड़वाहट उगड़ते हुए देखा गया है, वही हिना अब आखिरी हफ्ते में आकर विकास के साथ खूब दोस्ती निभा रही हैं। दूसरी ओर शिल्पा शिंदे और विकास एक बार फिर से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच अब अर्शी खान की दोबारा एंट्री हो गई है।

बता दें कि अर्शी को पूरे सीजन में घर के अंदर काफी मजेदार अंदाज में देखा गया है। लेकिन पिछले दिनों उनके बाहर होने से बिग बॉस के घर में कुछ खास एंटरटेनमेंट नहीं देखने को मिला। अब उनके वापस आने से काफी जबरदस्त चीजें होने वाली हैं। हालांकि वह इस बार शो जीतने के लिए नहीं बल्कि मेहमान के तौर पर घर के अंदर आई हैं। आज उन्हें घरवालों के साथ एक मजेदार टास्क करते हुए देखा जाएगा। इस दौरान वह कंटेस्टेंट को भड़काती हैं कि उन्हें इस टास्क में एक दूसरे के साथ बुरा बर्ताव करना है। ऐसे में वह शिल्पा और विकास को फिर से एक दूसरे के साथ भिड़ा देती हैं।

अब इस टास्क के दौरान शिल्पा शिंदे, विकास के सारे कपड़े खराब कर देती हैं। हालांकि विकास यहां उनसे विनती भी करते हैं कि इन कपड़ों में से वह उनका पसंदीदा टी-शर्ट छोड़ दें। लेकिन शिल्पा नहीं मानतीं। बता दें कि अर्शी को पूरे सीजन में विकास की सबसे अच्छी दोस्ती के रूप में देखा गया है, लेकिन इस बार लगता है कि वह विकास के लिए मुसीबत बनकर आई हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों घर से बाहर आने के बाद अर्शी ने दर्शकों से विकास के लिए वोट भी मांगे थे।

Latest Bollywood News