नई दिल्ली: बिग बॉस के घर में पुनीश और बंदगी के बीच जो ड्रामा देखने को मिल रहा है उसे देखकर हर कोई परेशान है। ये दोनों लव बर्ड्स घर के अंदर अपनी हदें पार कर रहे हैं, जिसकी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। घर के अंदर भले ही इन लोगों को किसी चीज से कोई फर्क न पड़ रहा हो लेकिन घर के बाहर उनकी फैमिली को काफी कुछ सहना पड़ रहा है।
बता दें कि इस हफ्ते पुनीश और बंदगी ने सारी हदें पार करते हुए रात के अंधेरे में बाथरुम में बंद कर लिया। बाहर आकर वो कह भी रहे थे कि अंदर जो भी हुआ उसके बाद घरवाले हमें स्वीकार नहीं करेंगे। बंदगी ने कहा था आज के बाद तो मेरे मम्मी पापा भी मुझे नहीं स्वीकार करेंगे। अब इस हरकत के बाद बंदगी के घरवाले काफी निराश हैं। बंदगी के घरवालों ने मीडिया को बताया कि, 'बंदगी के लैंडलॉर्ड नहीं चाहते कि शो से बाहर आने के बाद वह उनके घर में रहें। इसलिए उन्होंने बंदगी के दोस्तों को फोन करके यह बोला कि अब बंदगी उस घर में नहीं रह सकती और जैसे ही वह शो से बाहर आएंगे उन्हें घर खाली करना होगा।'
Image Source : ptiouneesh bandgi
नेशनल टीवी पर बंदगी की हरकतें देखने के बाद बंदगी की सोसायटी वाले नहीं चाहते कि वो लौटकर सोसायटी में वापस आए। लोगों को लगता है कि बंदगी की वजह से उनके बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ेगा। इतना ही नहीं बंदगी की फैमिली भी उनकी इस हरकत की वजह से शर्मसार हो रही है। बता दें, बंदगी के पिता तो इतने परेशान हो गए कि उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया, जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।
बता दें, बंदगी मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती है। वो पंजाब के छोटे से शहर में पली बढ़ी है। पुनीश और बंदगी की इन हरकतों की वजह से सलमान ने भी उन्हें चेतावनी दी है लेकिन दोनों को इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ा।
Latest Bollywood News