A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: घर से बाहर आने के बाद अर्शी खान ने इस कंटेस्टेंट को दी खास सलाह

Bigg Boss 11: घर से बाहर आने के बाद अर्शी खान ने इस कंटेस्टेंट को दी खास सलाह

'बिग बॉस 11' से हाल ही में एलिमिनेट हो चुकीं अर्शी खान घर से बाहर आने के बाद भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अर्शी ने बिग बॉस के घर में अपनी हरकतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। लेकिन अब घर बाहर आने के उन्होंने एक कंटेस्टेंट को खास सलाह दी है।

arshi khan- India TV Hindi
arshi khan

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' से हाल ही में एलिमिनेट हो चुकीं अर्शी खान घर से बाहर आने के बाद भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अर्शी ने बिग बॉस के घर में अपनी हरकतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। उन्होंने घर के अंदर कई कंटेस्टेंट के साथ खूब लड़ाई झगड़े किए है। लेकिन इन सबके बीच बिग बॉस के घर में एक सदस्य ऐसा भी जिसके साथ अर्शी की दोस्ती खूब शानदार रही। तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि वह प्रतिभागी कोई और नहीं बल्कि विकास गुप्ता हैं। घर के अंदर बेशक ये दोनों एक दूसरे को कई बार भला-बुरा कहते हुए नजर आए, लेकिन जहां साथ देने के बात आती ये दोनों हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए। अर्शी ने अंत तक विकास संग अपनी दोस्ती निभाई है।

लेकिन अब वह घर से बाहर आ चुकी हैं। उनका बिग बॉस के घर से बेघर होना सभी के लिए काफी हैरान करने वाला था। लेकिन सभी प्रतिभागियों में केवल विकास ही ऐसे हैं जो बार- बार अपनी दोस्त को याद करते हैं। वहीं दूसरी ओर अब घर से बाहर आने के बाद अर्शी खान ने विकाश को रोते हुए एक खास सलाह दी है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बुरी तरह रोती हुई दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो में अर्शी, विकास को बहुत याद कर रही हैं। वह फूट- फूटकर रोते हुए अपने सभी फैंस से कहती हैं कि उनके बाहर आने के बाद आवाम विकास गुप्ता को सपोर्ट करें। इसके साथ ही अर्शी ने विकास को सलाह दी है कि वह अच्छे से खेलें। उन्होंने आवाम से कहा है कि वह विकास को ही इस बार शो का विनर बनाएं।

Latest Bollywood News