A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बॉस के घर से निकलकर विकास गुप्ता के लिए फूट-फूटकर रोईं अर्शी खान, देखिए वीडियो

बिग बॉस के घर से निकलकर विकास गुप्ता के लिए फूट-फूटकर रोईं अर्शी खान, देखिए वीडियो

अर्शी खान ने फेसबुक पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अर्शी रोते हुए नजर आ रही हैं।

arshi khan- India TV Hindi
Image Source : PTI arshi khan

नई दिल्ली: बिग बॉस के घर से पिछले हफ्ते अर्शी खान बाहर हो गईं। अर्शी और विकास गुप्ता का यूं तो कई बार झगड़ा हुआ लेकिन बाद में अर्शी और विकास के बीच गहरी दोस्ती हो गई। जब अर्शी खान बेघर हुईं तो विकास टूट गए। हितेन के जाने के बाद से विकास काफी अकेले पड़ चुके थे ऐसे में अर्शी की दोस्ती ने विकास को सहारा दिया। लेकिन विकास को अर्शी का साथ भी ज्यादा दिन तक नहीं मिल पाया और अर्शी खान घर से बेघर हो गईं। अर्शी के जाने के बाद विकास की आंखों में आंसू आ गए।

अब अर्शी खान ने विकास गुप्ता को जमकर सपोर्ट कर रही हैं, और उन्हें जिताने के जिम्मा ले लिया है। वो अपने हर इंटरव्यू में फैंस से अपील कर रही हैं कि वे विकास गुप्ता को ही वोट दें और उन्हें जिताएं। अर्शी खान ने फेसबुक पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अर्शी काफी रो रही हैं। रोते हुए वो अपने दोस्त विकास गुप्ता को याद कर रही हैं। वीडियो में वो अपने फैंस से कहती दिख रही हैं कि वो विकास को जिताएं।

यहां देखिए वीडियो-

Latest Bollywood News