A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्वॉयफ्रेंड रॉकी को देखकर रो पड़ी हिना, पहली बार ऑन कैमरा कहा ‘I LOVE YOU’, लोगों ने कहा FAKE

ब्वॉयफ्रेंड रॉकी को देखकर रो पड़ी हिना, पहली बार ऑन कैमरा कहा ‘I LOVE YOU’, लोगों ने कहा FAKE

बिग बॉस में आज का एपिसोड बहुत खास होने वाला है। आज सभी प्रतियोगियों से उनके घरवाले मिलने आने वाले हैं। टीवी की बहू अक्षरा यानी हिना खान से मिलने उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल आए थे।

hina khan, rocky jaiswal, bigg boss 11- India TV Hindi
hina khan, rocky jaiswal, bigg boss 11

नई दिल्ली: बिग बॉस में आज का एपिसोड बहुत खास होने वाला है। आज सभी प्रतियोगियों से उनके घरवाले मिलने आने वाले हैं। टीवी की बहू अक्षरा यानी हिना खान से मिलने उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल आए थे। दोनों यूं तो अक्सर छुट्टियां मनाते साथ दिख जाते हैं लेकिन कभी भी कैमरे के सामने अपने प्यार का इजहार नहीं किया। अब ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों ने सबके सामने चीख-चीख कर एक दूसरे को आई लव यू कहा।

हिना तो रॉकी को देखकर इतना टूट गईं कि उन्होंने कह दिया कि मुझे यहां से ले जाओ। यहां देखिए वीडियो

हिना ने जरूर रोते हुए रॉकी से कह दिया कि उन्हें यहां नहीं रहना। लेकिन बिग बॉस फैन्स को हिना का ये रोना पसंद नहीं आया। उन्होंने तो कह दिया कि हिना का रोना भी फेक लग रहा है। लोग ट्वीट्स करके हिना खान को काफी कुछ सुना रहे हैं। देखिए जरा...

देखा आपने लोग किस तरह हिना पर कमेंट कर रहे हैं। खैर बिग बॉस का आज का शो बहुत ही इंट्रेस्टिंग होने वाला है। 

Latest Bollywood News