नई दिल्ली: शिल्पा शिंदे के फैंस यह जानकर खुश होने जा रहे हैं कि पहली बार बिग बॉस 11 के घर की कैप्टन बनने जा रही हैं शिल्पा। शिल्पा को मौके तो कई बार मिले लेकिन वो अभी तक घर की कैप्टन नहीं बन पाई थीं। सूत्रों से जो खबर मिली है उसके मुताबिक इस बार शिल्पा का यह सपना पूरा होने जा रहा है।
शिल्पा इससे पहले लव, हिना और प्रियांक के साथ घर की कैप्टन बनने के लिए नॉमिनेट हुई थीं, लेकिन प्रियांक और लव की सांठ-गांठ के बाद हिना दोबारा घर की कैप्टन बन गई थीं। क्योंकि लव और प्रियांक सोच रहे थे कि शिल्पा कैप्टन बनी तो वो पुनीश को बेघर होने से बचा लेंगी। खैर इस बार शिल्पा को कैप्टन बनने का मौका मिल ही गया।
बात करें बिग बॉस की तो इस वक्त यह शो काफी दिलचस्प मोड़ पर है। शो में प्रतियोगियों के घरवाले आए हैं जो पड़ोसी घर में ठहरे हुए हैं। आज के एपिसोड में घरवाले प्रतियोगियों से मिलने वाले हैं। लव और प्रियांक अपनी मां से मिलकर काफी इमोशनल होंगे, वहीं शिल्पा अपने भाई से मिलेंगी। हिना से मिलने उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी आए हैं, वहीं पुनीश के लिए बंदगी आई हैं।
Latest Bollywood News