1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: विकास गुप्ता ने आकाश ददलानी को दिया जोरदार धक्का, क्या यहीं खत्म हो जाएगा मास्टरमाइंड का सफर? देखें वीडियो

Bigg Boss 11: विकास गुप्ता ने आकाश ददलानी को दिया जोरदार धक्का, क्या यहीं खत्म हो जाएगा मास्टरमाइंड का सफर? देखें वीडियो

'बिग बॉस 11' हर दिन और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। शो के दौरान खूब लड़ाई झगड़ा और ड्रामा देखने को मिल रहा है। लेकिन आज के एपिसोड में उस समय घर में हंगामा देखने को मिलेगा जब कालकोठरी में विकास और आकाश की नोंकझोंक देखने को मिलेगी।

bigg boss- India TV Hindi
bigg boss

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' हर दिन और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। शो के दौरान खूब लड़ाई झगड़ा और ड्रामा देखने को मिल रहा है। लेकिन जहां एक ओर इस हंगामे के कारण शो की टीआरपी काफी बढ़ने लगती है वहीं बिग बॉस ने शो के सभी प्रतिभागियों के कुछ कानून बनाए है, जिनका उल्लंघन करने पर इन्हें सजा भी दी जाती है। लेकिन आज के एपिसोड में उस समय घर में हंगामा देखने को मिलेगा जब घर के तीन सदस्यों को कालकोठरी में भेजा जाएगा। इस बार शो के सभी सदस्यों ने आपसी सहमती से विकास गुप्ता, आकाश ददलानी और अर्शी खान को कालकोठरी में भेजने का फैसला किया है। वैसे कुछ वक्त से देखा जा रहा है कि बिग बॉस के घर में मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास को टारगेट किया जा रहा है।

हर दिन उन्हें लेकर शो में एक नया हंगामा देखने को मिलता है। लेकिन क्या इस घर में विकास के लिए और भी ज्यादा बुरा वक्त आने वाला है? दरअसल ऐसा ही कुछ आज के एपिसोड में देखने को मिलने वाला है। जब कालकोठरी में विकास और आकाश की नोंकझोंक देखने को मिलेगी। बिग बॉस के जेल में घुसते ही आकाश, विकास को परेशान करना शुरु कर देते हैं। वह अपने रैप वाले अंदाज में विकास गुप्ता को गधा कहने लगते हैं। लेकिन इसके बाद भी विकास, आकाश को अनदेखा करने की कोशिश करते हैं। लेकिन आकाश कहा चुप होने वाले थे, इसके बाद वह विकास के रोने का मजाक बनाने लगे।

हालांकि विकास ने परेशान होकर आकाश को चुप रहने के लिए भी कहा। लेकिन आकाश अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आए, बस फिर क्या था दोनों के बीच धक्कामुक्की होनी शुरु हो गई। पहले आकाश ने विकास को धक्का दिया इसके बाद विकास ने आकाश इतना तेज धक्का मारा कि वह जमीन पर जा गिरते हैं। लेकिन जैसा की बिग बॉस के नियमों में कहा गया है कि इस घर में फिजिकल होना मना है। इसी सीजन में जब प्रियांक और आकाश के बीच लड़ाई हुई थी तब प्रियांक को फिजिकल होने के कारण घर से बाहर कर दिया गया था। तो क्या अब विकास भी घर से बाहर निकाले जाने वाले हैं? इस बात की जानकारी तो आज के एपिसोड में ही मिलेगी।

Latest Bollywood News