नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की हॉस्टिंग वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर से दर्शकों के बीच हंगामा मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। अब सलमान 'बिग बॉस 12' से जुड़े राज से पर्दा उठाने के लिए हाल ही में गोवा में आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बोट पर सवार होकर धमाकेदार एंट्री की। गौरतलब है कि शो 16 सितंबर से नए विवादों और कुछ दिलचस्प प्रतिभागियों के साथ ऑनएयर होने के लिए बिल्कुल तैयार है। लेकिन शो के प्रीमियर से पहले मेकर्स गोवा में इसके ग्रैंड लॉन्च के जरिए शो की कुछ खास चीजे दर्शकों के सामने पेश करना चाहते थे।
'बिग बॉस 12' को लेकर सलमान का कहना है कि यह टीवी शो हमेशा उनके लिए एक नए अनुभव के साथ पेश होता है। बता दें कि इससे पहले इस शो को हर बार लोनावला में शूट किया जाता था। लेकिन यह पहला मौका है जब इसकी शूटिंग गोवा में होने वाली है। सलमान शो में नजर आने वाली पहली जोड़ी का खुलासा कर चुके हैं। दरअसल उन्होंने बताया कि शो में कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया सबसे घर में कदम रखेंगे।
हालांकि इसके बाकी कंटेस्टेंट को लेकर फिलहाल कोई बात नहीं की गई। हर सीजन की तरह इस बार भी शो एक नए कॉन्सेप्ट के साथ पेश किया जाने वाला है। बता दें कि सलमान खान 7वीं बार 'बिग बॉस' को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। यह शो 16 सितंबर से हर रात 10:30 बजे टेलीविजन पर प्रसारित होगा, जबकि शनिवार और रविवार को यह 9 बजे दिखाया जाएगा।
Latest Bollywood News