A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बिग बॉस 12' की विनर ट्रॉफी की तस्वीर ऑनलाइन हुई लीक, देखिए तस्वीर

'बिग बॉस 12' की विनर ट्रॉफी की तस्वीर ऑनलाइन हुई लीक, देखिए तस्वीर

बिग बॉस 12 की ट्रॉफी ऑनलाइन लीक हो चुकी है।

<p>Bigg Boss 12</p>- India TV Hindi
Bigg Boss 12

मुंबई: टीवी शो बिग बॉस 12 अब फिनाले में एंट्री ले चुका है। इसके साथ ही अब घर में घमासान भी शुरू हो चुका है, जितने भी लोग बचे हैं घर में सब बिग बॉस की ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। ग्रैंड फिनाले में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं और 30 दिसंबर 2018 को डिसाइड हो जाएगा कि बिग बॉस की ट्रॉफी कौन जीतेगा। फिनाले से पहले ही बिग बॉस की ट्रॉफी की झलक ऑनलाइन लीक हो चुकी है। देखना दिलचस्प होगा कि बचे हुए कंटेस्टेंट में से कौन बिग बॉस की ट्रॉफी अपने घर ले जाएगा।

बिग बॉस 12 की विनर ट्रॉफी बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट सब्यासाची सतपथी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जैसे ही ट्रॉफी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी उन्होंने अपने अकाउंट से ट्रॉफी की तस्वीर डिलीट कर दी।

Bigg Boss 12 Trophy

लीक हुई तस्वीर में ट्रॉफी गोल्डन और ब्लैक कलर की दिखाई दे रही है। ट्रॉफी में बिग बॉस 12 और विनर लिखा है और बिग बॉस की आंख बनी हुई है। सामने आई इस फोटो में आप देख सकते हैं कि विनर्स ट्रॉफी गोल्डन, ब्लैक रंग नजर आ रहा है। पोस्ट करते हुए सब्यासाची ने दावा किया था कि यह बिग बॉस 12 की विनर ट्रॉफी है।

बता दें, बिग बॉस के शो में अभी भी श्रीसंत, करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, दीपिका कक्कड़, सुरभि राणा, रोमिल चौधरी बचे हुए हैं। देखना दिलचस्प है कि शो की ट्रॉफी इनमें से कौन जीतेगा?

मंगलवार के एपिसोड में बिग बॉस का घर होटल बन गया था, जिसमें मेहमान बनकर हिना खान, जूही परमार और नील भट्ट शामिल थे, सभी कंटेस्टेंट को उनकी फरमाइशें पूरी करनी थी।

इसे भी पढें-

2019 में रिलीज होंगी ये फिल्में

Latest Bollywood News