A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: एक्स-कंटेसटेंट इमाम सिद्दीकी देंगे प्रतिभागियों को ट्रबल

Bigg Boss 9: एक्स-कंटेसटेंट इमाम सिद्दीकी देंगे प्रतिभागियों को ट्रबल

सलमान खान की होस्टिंग वाले कलर्स चैनल के सबसे लोकप्रिय शो 'बिग बॉस' के छठे सीजन को देखने वाले दर्शकों को इमाम सिद्दीकी बहुत अच्छी तरह से याद होंगे। ये एक ऐसे व्यक्ति जो कभी शांत रह ही नहीं सकते।

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली:- सलमान खान की होस्टिंग वाले कलर्स चैनल के सबसे लोकप्रिय शो 'बिग बॉस' के छठे सीजन को देखने वाले दर्शकों को इमाम सिद्दीकी बहुत अच्छी तरह से याद होंगे। ये एक ऐसे व्यक्ति हैं जो कभी शांत रह ही नहीं सकते। बिग बॉस के घर में एक बार फिर से इमाम दाखिल होने वाले हैं। बिग बॉस सीजन 9 में वह शो के प्रतिभागियों का ट्रबल डबल करते हुए नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: फिनाले से सिर्फ 2 हफ्ते पहले किश्वर ने छोड़ा शो

इमाम 11 जनवरी को बिग बॉस के घर में प्रवेश करेंगे। वह एक हफ्ते के लिए घर में रहेंगे और इस बीच वह घर में मौजूद प्रतिभागियों रोशेल राव, कीथ सेक्वेरा, प्रिया मलिक, ऋषभ सिंहा और मंदना करीमी को कई टास्क देते हुए नजर आएंगे। वह शो में इनके बर्दाश्त करने की हद को देखेंगे। जो भी प्रतिभागी इमाम के टास्क और उनके ट्रबल का बखूबी सामना कर पाएगा उस ही एक प्रतिभागी को प्रिंस के साथ सीधे फिनाले में प्रवेश दिया जाएगा और बाकी बचे सभी सदस्यों को नॉमिनेशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।

खबरों के अनुसार ऐसा भी कहा जा रहा है कि, इमाम ने रोशेल, कीथ, मंदना, प्रिया और ऋषभ में से एक नाम पहले से ही चुन भी लिया है जिसें वह अपना पहला टारगेट बनाने वाले हैं। इमाम का कहना है कि, वह बिग बॉस के घर में दोबारा प्रवेश से काफी खुश हैं। और इसे यादगार पारी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि, वह शो में सिर्फ मंनोरंजन के लिए ही जा रहे हैं।

बिग बॉस डबल ट्रबल का ये सेकण्ड लास्ट वीक है जिसमें कहा जा सकता है कि इमाम को इनकी सहनशक्ति की परीक्षा लेने के लिए शो में लाया जा रहा है।

Latest Bollywood News