नई दिल्ली: बिग बॉस की ज्योति याद है आपको। वही जो बिहार से आई थी बिग बॉस के घर में कुछ हफ्ते रही भी। बिग बॉस के घर में बिना मेकअप की रहने वाली ज्योति ने अपना जबरदस्त मेकओवर कर लिया है। शुरुआत में अपने सीधे-सादे और सिंपल लाइफस्टाइल की वजह से घर में एडजस्ट करने में उन्हें काफी वक्त लगा था। उनकी आए दिन किसी न किसी ने लड़ाई हो जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने आपको संभाला और फिर विकास की बहन बन गईं।
जब ज्योति ने घर में एंट्री की थी तब वो बहुत सिंपल लगती थीं, लेकिन अब उनका ड्रेसिंग सेंस और लुक काफी बदल गया है। घर के अंदर आपने ज्योति को जिस रूप में देखा था अब वह बिल्कुल वैसी नहीं लगती हैं। वो काफी खूबसूरत हो गई हैं। जबरदस्त मेकओवर के साथ उन्होंने फेसबुक पर नई तस्वीरें शेयर करके सभी को हैरान कर दिया। ज्योति इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यहां देखिए ज्योति की कुछ तस्वीरें...
jyoti kumari makeover, bigg boss 11
jyoti kumari makeover, bigg boss 11
चौंक गए न, ज्योति ने बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अपने लुक्स पर काफी ध्यान दिया है। फेसबुक पर उनकी ये नए अवतार वाली तस्वीरें इस चीज का सबूत हैं। इससे पहले बिग बॉस के घर में जाने वाली लोकेश कुमारी ने भी बिग बॉस से बाहर आने के बाद अपने मेकओवर से लोगों को हैरान किया था।