रियलिटी शो बिग बॉस के 11वें सीजन को भी अब अपना विजेता मिल चुका है। बीते रविवार को शिल्पा शिंदे ने इस खिताब को जीत लिया है। उन्होंने हिना खान को कड़ी टक्कर देते हुए यह ट्रॉफी हासिल की है। बता दें कि इस विवादित शो की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी।
Bigg Boss
मनवीर गुर्जर (बिग बॉस सीजन 10):- बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला कि किसी कंटेस्टेंट ने सेलिब्रिटी न होते हुए शो का ताज अपने सर पर सजा लिया। इस शो को जीतने के बाद मनवीर 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आए।