A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिपाशा बसु ने इस तरह अपने शादी के दिनों को किया याद

बिपाशा बसु ने इस तरह अपने शादी के दिनों को किया याद

बिपाशा बसु पिछले काफी वक्त से किसी भी फिल्म में अभिनय करती हुई नजर नहीं आ रही हैं। दरअसल उन्होंने पिछले ही साल अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी और इसी के बाद से उन्होंने अभिनय ब्रेक ले लिया। हालांकि इन दोनों को अक्सर...

bipasha- India TV Hindi
bipasha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु पिछले काफी वक्त से किसी भी फिल्म में अभिनय करती हुई नजर नहीं आ रही हैं। दरअसल उन्होंने पिछले ही साल अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी और इसी के बाद से उन्होंने अभिनय ब्रेक ले लिया। हालांकि इन दोनों को अक्सर अवार्ड शोज और कई इवेंट्स के दौरान देखा जाता है। अपनी शादी को लेकर बिपाशा का कहना है कि जब पिछले साल उन्होंने करण के साथ शादी की थी, तो उन्हें शादी करना ऐसा लगा था जैसे वह किसी फिल्म की तैयारी कर रही थीं। 'राज', 'रेस' और 'बरसात' जैसी फिल्मों में दुल्हन के रूप में नजर आ चुकीं बिपाशा ने कहा, "शादी विचारों का समावेश है और चेकलिस्ट कभी खत्म न होने वाली है। जब मैंने शादी की तो मुझे दूसरी फिल्म की तैयारी जैसा महसूस हुआ।"

उन्होंने कहा, "अब यह दोनों की एक शानदार यात्रा है।" हंड्रेड कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित 'द ग्रैट इंडियन वेडिंग बुक' के पाठकों के लिए उन्होंने खुशी जाहिर की। बिपाशा ने कहा, "यह किताब उन लोगों के लिए हर स्तर पर मददगार साबित होगी, जो अपने बड़े दिन को महान बनाना चाहते हैं।" (अमिताभ बच्चन को याद आया ‘कौन बनेगा करोड़पति’ संग 17 सालों का रिश्ता)

हंड्रेड कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक अतुल पांडे ने कहा, "आज नए युग के दंपति अपने बड़े दिन के हर पहलू को निजी बनाने को तैयार हैं। 'द ग्रैट इंडियन वेडिंग बुक' का चौथा संस्करण आपको आपकी शादी संपन्न कराने और उसे आयोजित कराने से संबंधित दिग्गतों से बाहर निकलने में मदद करता है।"

Latest Bollywood News